April 11, 2026 - 1:29 am

Iran: हमले के लिए तैयार अमेरिका? भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत ईरान से निकलें

spot_img
Must Read

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को किसी भी माध्यम से जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। इससे पहले 14 जनवरी को भी मंत्रालय ने नागरिकों से ईरान छोड़ने का आग्रह किया था। मंत्रालय ने ईरान में मौजूद भारतीयों से विशेष सावधानी बरतने, प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।

दस्तावेज साथ रखें, दूतावास में पंजीकरण कराएं

एडवाइजरी में नागरिकों से अपने यात्रा और अप्रवासन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज—पासपोर्ट और पहचान पत्र—हमेशा साथ रखने की सलाह दी गई है। साथ ही दूतावास में पंजीकरण कराने और आपात स्थिति के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने को कहा गया है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान में रह रहे भारतीयों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

भारत की यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी हुई है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान के आसपास अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। जवाब में ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी है।

दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक किसी ठोस सहमति के संकेत नहीं मिले हैं।

नए सत्र के साथ छात्र प्रदर्शन तेज

ईरान में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ शनिवार से विरोध प्रदर्शन फिर तेज हो गए हैं। रविवार को कई छात्रों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की बड़ी संख्या सड़कों पर देखी गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: 19वें दिन भी जारी इंजीनियरों की हड़ताल, जनगीतों से सरकार को जगाने की कोशिश

रुद्रपुर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले पिछले 19 दिनों से जारी हड़ताल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img