March 20, 2026 - 1:44 am

चमोली बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान: पहले चरण के कार्य पूरे, दूसरे चरण ने पकड़ी रफ्तार

spot_img
Must Read

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से धाम अब भव्य स्वरूप लेने लगा है। प्रथम चरण के अधिकांश कार्य पूर्ण होने के बाद द्वितीय चरण के कार्यों में तेजी आ गई है। करीब 440 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना के माध्यम से धाम को आधुनिक और सुविधायुक्त रूप दिया जा रहा है।

मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं। इसके तहत धाम में यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, नदी तटों पर सुरक्षा कार्य और सीवर जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीआईयू (लोनिवि) के अनुसार सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी सेंटर, शेष नेत्र और बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, तथा अराइवल प्लाजा जैसे प्रमुख कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, अस्पताल के विस्तार का कार्य अंतिम चरण में है।

इसके अलावा रिवर फ्रंट विकास, पुल निर्माण और दूरदर्शन स्थल से जुड़े कार्य भी कहीं अंतिम चरण में हैं तो कहीं तेजी से प्रगति पर हैं। मास्टर प्लान के पूर्ण होने के बाद बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक व आकर्षक बन जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

President Draupadi Murmu in Ayodhya: दुनिया का इकलौता ‘श्रीराम यंत्र’, तमिलनाडु में तैयार किया गया; जानें खासियत

नवरात्रि के प्रथम दिन द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं और रामलला के दर्शन-पूजन किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने राम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img