ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में सोमवार से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया।
महोत्सव के दौरान देश-विदेश से आए योग जिज्ञासुओं के लिए विभिन्न योग सत्रों के साथ विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया में हेरिटेज वॉक भी करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन सम्राट अनूप जलोटा, गढ़वाली लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित विभिन्न लोकगायक और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा महोत्सव में International Society for Krishna Consciousness (इस्कॉन) नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट: भारत की ऊर्जा आपूर्ति सामान्य, ईरान से 640 से अधिक भारतीय सुरक्षित निकाले गए
आयोजकों के अनुसार योग, आध्यात्म और संस्कृति को समर्पित यह महोत्सव सात दिनों तक विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।



