रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज के 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, जो दर्शक सिनेमाघरों में इसे देखने से चूक गए, उनके लिए अब अच्छी खबर है—फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने वाली है।
जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म के पोस्टर और प्रोमो से संकेत मिलता है कि ‘धुरंधर 2’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पोस्टर में प्लेटफॉर्म का लोगो भी नजर आया है।
मई-जून में आ सकती है फिल्म
फिल्म तीसरे सप्ताह में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आमतौर पर फिल्मों को ओटीटी पर आने से पहले करीब आठ सप्ताह का थिएटर रन मिलता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ मई के मध्य तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसमें एक-दो सप्ताह की देरी भी संभव है, जिससे रिलीज मई के अंत या जून की शुरुआत तक खिसक सकती है।
सैटेलाइट राइट्स स्टार गोल्ड के पास
फिल्म के सैटेलाइट राइट्स स्टार गोल्ड ने हासिल कर लिए हैं, जिससे इसके टीवी प्रीमियर का रास्ता भी साफ हो गया है।
1000 करोड़ क्लब में शामिल
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन शानदार रहा है। रिलीज के 22 दिनों के भीतर ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1041.27 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1653.67 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है।



