रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस स्थित एक स्टील कारोबारी के आवास और सिडकुल क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल कंपनी पर छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम करीब 24 घंटे बाद वापस लौट गई। टीम अपने साथ कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड ले गई है।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की गई बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी, जो देर तक चली। कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।


