March 26, 2026 - 5:38 am

Good News : विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, लाडली वामिका को मिला भाई

spot_img
Must Read

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है।

https://www.instagram.com/p/C3kvKa5Nr6m/?igsh=bW1wYXg3N2FyYjR6

विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img