चार दिवसीय हिमालयन (O2) टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कोटी कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
महोत्सव के तहत टिहरी झील में आकर्षक एयर शो का आयोजन भी किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेड़ियों के भी दर्शन किए और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



