किच्छा। दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने के प्रयास के विरोध में नगर में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर एकत्र होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में दिल्ली के एआई इम्पैक्ट समिट जैसे महत्वपूर्ण मंच पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा देश को बदनाम करने की साजिश रचना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा कुकृत्य राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को गिराया जा सके। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मनमोहन सक्सेना, केतन कालरा, विजय भोपनी, सचिन चरन, हरीश कोली, नवजोत, सन्नी, परास अग्रवाल, आरजू, अंश बाबा, देवेन्द्र गंगवार, सोनू, चीकू, राजकुमार, लवप्रीत, निख़िल, राजा, प्रिन्स, युवराज़, तौसीफ़, शेखर उज्जवल नमन, संजय, नानू, रोहित थे।


