March 18, 2026 - 1:35 am

Kashipur: युवक पर हमला, अंगुली कटी; दो पर मुकदमा दर्ज

spot_img
Must Read

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर डंपर चालक की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर ढकिया नंबर एक निवासी सर्वजीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति प्रिंसपाल डंपर लेकर बंजारी गेट से नेशनल स्टोन क्रशर की ओर जा रहा था। आरोप है कि वन विभाग चौकी से करीब एक किलोमीटर पहले कच्चे रास्ते पर अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर ने डंपर को रोक लिया और अभद्रता करने लगा।

बताया कि जैसे ही उसका पति डंपर से नीचे उतरा, तभी एक नाकाबपोश व्यक्ति तलवार लेकर पहुंच गया, जबकि अंग्रेज सिंह के हाथ में लोहे की रॉड थी। दोनों आरोपियों ने मिलकर प्रिंसपाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में उसकी एक अंगुली कट गई, जबकि बाएं हाथ और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं।

घायल को सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गोबरा बन्नाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: 10 लाख फर्जी एनसीईआरटी किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला होने का दावा

रुद्रपुर। कीरतपुर स्थित एक गोदाम में एनसीईआरटी की करीब 10 लाख फर्जी किताबें पकड़े जाने से हड़कंप मच गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img