March 1, 2026 - 4:36 am

Kichha: दो अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज, मारपीट और नाबालिग को भगाने का आरोप

Must Read

किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मामले में नाबालिग किशोरी को भगाने और दूसरे में मारपीट व धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। दोनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

नाबालिग पुत्री को भगाने का आरोप

पहला मामला पन्त कालौनी का है, जहां निवासी रफीक अहमद ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त हरीश उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अलीशा को भगा ले गया।

वादी के अनुसार, जब वह परिवार के साथ जानकारी लेने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के बहनोई और परिजनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यह मामला उधम सिंह नगर जनपद के अंतर्गत दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक जय प्रकाश चन्द्र कर रहे हैं।

फिल्म ऑफिस में मारपीट, जान से मारने की धमकी

दूसरा मामला एसएस नगर स्थित आसिफ फिल्म ऑफिस में हुआ।

वादी अरुण शर्मा निवासी रोहिन्या, बरेली ने आरोप लगाया कि फरद, फैसल, सारिन तुर्क, मोन्टी, बिलाल और अन्य ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती कर रहे हैं।

यातायात व पुलिस एक्ट में कार्रवाई

पुलिस ने अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 7 चालान किए और कुल 3,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। इनमें बिना हेलमेट का एक चालान भी शामिल है।

वहीं पुलिस एक्ट की धाराओं में 7 चालान कर 1,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: चार दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल का समापन, ग्रीन हाउस ओवरऑल चैंपियन

खबर चौक, रुद्रपुर।देवस्थली विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का समापन उत्साह, उमंग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img