March 25, 2026 - 1:13 am

Kichha: शहीद भगत सिंह पार्क में बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, प्रतिमाओं का किया अनावरण

spot_img
Must Read

किच्छा। आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में रविवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनका विधिवत अनावरण किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रस्ताव और क्षेत्रीय जनता की मांग पर नगर पालिका की ओर से पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला भी मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान है और यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि यह पार्क अब देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां लोग आकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, महेंद्र पाल, संदीप अरोरा, राजा सुखीजा, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, नितिन वाल्मीकि और कुलदीप बग्गा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच यामी गौतम की तारीफ करने पर ट्रोल हुए करण जौहर

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा के बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम भी सुर्खियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img