February 23, 2026 - 4:01 am

Uttarakhand: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बयान पर भड़का कोली समाज, पुतला जलाकर दी बड़ी चेतावनी

Must Read

उधम सिंह नगर के किच्छा में अखिल भारतीय कोली समाज के लोगों ने तिलक राज बेहड़ के कथित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस के विधायक ने कोली समाज को अपमानित करते हुए उनके समाज के नेताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। रविवार को प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग डीडी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक बेहड़ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक ने कोली समाज की पहचान और सम्मान पर सवाल उठाए हैं, जिससे समाज में रोष है।

कोली समाज ने जारी किया प्रेस नोट

मुकेश कोली ने कहा कि कोली समाज को धमकाने या निशाना बनाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो अनुसूचित समाज कड़ा विरोध करेगा। उनका आरोप था कि विधायक बेहड़ समाज के लोगों की प्रगति से असहज हैं और इसी कारण इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि विधायक बेहड़ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विकास शर्मा, गफ्फार खान तथा सुरेश कोली और उनके परिवार के बारे में भी कथित रूप से अनुचित टिप्पणी कर चुके हैं। कोली समाज ने विधायक बेहड़ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में राजेश रज्जी, रमन कोली, रामचंद्र कोली, मूलचंद कोली, लक्की कोली, राजकुमार कोली, सुभाष कोली, राजू कोली, सुजल कोली, आनंद कोली, सुनील कोली, राहुल कोली, जगदीश कोली, मोहित कोली, करतार कोली, रिंकू कोली, पप्पू कोली, गेदन कोली सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से 6 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को 58 लाख रुपये मरम्मत हेतु स्वीकृत

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि उनके पूर्व में शिक्षा विभाग...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img