April 11, 2026 - 4:17 am

तिलक राज बेहड़ के समर्थन में कोली समाज की बैठक, पुतला दहन को बताया साजिश — भारतीय जनता पार्टी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

spot_img
Must Read

किच्छा। तिलक राज बेहड़ का पुतला जलाए जाने की घटना पर आयोजित कोली समाज की एक बैठक में कड़ी निंदा करते हुए समाज के लोगो ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोली समाज को बदनाम करने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तिलक राज बेहड़ कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। वे क्षेत्र में “विकास पुरुष” के रूप में पहचाने जाते हैं। अनुसूचित क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और बस्तियों में उन्होंने अनेकों सड़कें, सीसी मार्ग, नालियां, सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित कार्य कराकर विकास को हर वर्ग तक पहुंचाया है। कहा कि रमपुरा वार्ड में रामलीला के लिए शेड निर्माण, मंदिरों का जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन का निर्माण, नए हाईस्कूल की स्थापना तथा अनेक धार्मिक स्थलों और सड़कों का निर्माण उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां हैं। कहना था के समाज को राजनीतिक सम्मान दिलाते हुए दर्शन कोली को पालिका का अध्यक्ष व मीनू कोली को रुद्रपुर ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख बना कोली समाज को नेतृत्व और भागीदारी दिलाने का कार्य किया। कहना था कि भाजपा कोली समाज के नाम पर राजनीति करना और पुतला जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। इस दौरान निवर्तमान पालीका अध्यक्ष दर्शन कोली, छोटेलाल कोली, सोमपाल कोली, भोला कोली, उमेश कोली, रामचंद्र कोली, राजेश कोली, बाबूराम कोली, धर्मेंद्र कोली ,अशोक कोली, धर्मवीर कोली, नंदलाल कोली, खन्ना कोली, राजेंद्र कोली, कमल कोली, रामकिशोर कोली, राजेश कोली, सरवन कोली, आकाश कोली, भोले कोली, देवकीनंदन कोली, विकास कोली, अनिल कोली, बाबूराम कोली थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: 19वें दिन भी जारी इंजीनियरों की हड़ताल, जनगीतों से सरकार को जगाने की कोशिश

रुद्रपुर में 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले पिछले 19 दिनों से जारी हड़ताल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img