March 26, 2026 - 4:24 am

पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, पत्नी और बेटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पढ़ें इनसाइड न्यूज़….

spot_img
Must Read

पंकज उधास 27 जनवरी, 2024 की शाम 5 बजे पंचतत्व में विलीन हो गए। इस मौके पर उनका पूरा परिवार रोता-बिलखता दिखाई दिया। सिंगर के अंतिम संस्कार के कई वीडियोज सामने आए है, जिसमें उनका परिवार बदहवास हालत में दिखाई दे रहा है।

मनोरंजन जगत के जाने-माने दिग्गज सिंगर पंकज उधास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 27 फरवरी की शाम 5 बजे वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद सभी को उनके अंतिम दर्शन कराए गए। पंकज उधास की अंतिम विदाई के दौरान विद्या बालन, सुनील गावस्कर, सोनू निगम, शंकर महादेवन समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए और हर किसी ने सिंगर को नम आंखों से विदाई दी। वहीं पंकज उधास की अंतिम यात्रा में फैमिली एक-दूसरे को संभालते हुए नजर आई। पंकज उधास की पत्नी इस दौरान बेसुध हालत में नजर आईं। बेटियों ने मां का हाथ थामकर उनको संभाला और आंखों में आंसू लिए एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाते नजर आए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img