February 28, 2026 - 3:57 am

25 साल बाद भी पॉपुलर है ‘पू’ का स्टाइल: मनीष मल्होत्रा ने याद किए कभी खुशी कभी गम के आइकॉनिक लुक्स

Must Read

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम के 25 साल पूरे होने पर खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में करीना कपूर खान के आउटफिट्स आज भी पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

मनीष ने इंस्टाग्राम पर नीसा देवगन का लुक शेयर किया, जो फिल्म में करीना के लोकप्रिय किरदार ‘पू’ के स्टाइल से प्रेरित है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा कि करीना के कॉस्ट्यूम आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

उन्होंने फिल्म के मशहूर गीत बोले चूड़ियां का भी जिक्र किया। मनीष के मुताबिक इस गाने ने भारतीय शादियों में संगीत समारोह और परिवार के साथ सामूहिक डांस की परंपरा को खास पहचान दिलाई, जो आज भी बरकरार है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

रेलवे पेंशनभोगियों को साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें

देश में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने अपने पेंशनभोगियों के लिए विशेष अलर्ट जारी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img