April 3, 2026 - 5:44 pm

Uttarakhand: बिजली उपभोक्ताओं को राहत, इस साल नहीं बढ़ेगा टैरिफ

spot_img
Must Read

प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। नियामक आयोग ने टैरिफ यथावत रखने का फैसला लिया है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य (विधि) अनुराग शर्मा और सदस्य (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने संयुक्त रूप से करीब 18.50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया।

हालांकि, आयोग ने कुछ उपभोक्ता श्रेणियों में बदलाव किए हैं। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में चार प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को तीन प्रतिशत की राहत दी जाएगी।

इसके अलावा आयोग ने यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि वह सबसे अधिक हानि वाले 10 फीडरों की पहचान के लिए एक समिति गठित करे, ताकि नुकसान को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Saucy song: डिवाइन का नया गाना ‘सॉसी’ रिलीज, मौनी रॉय के डांस ने जीता दिल

मुंबई। मशहूर रैपर डिवाइन का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सिंगर रियार साहब...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img