March 1, 2026 - 4:37 am

Rudrapur: चार दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल का समापन, ग्रीन हाउस ओवरऑल चैंपियन

Must Read

खबर चौक, रुद्रपुर।
देवस्थली विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विकास शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

महापौर के आगमन — पर संस्थान के प्रबंध निदेशक मनीन्द्र सिंह कोश्यारी, कार्यकारी निदेशक आर. सी. चौधरी और परिसर निदेशक डॉ. सी. एस. मेहता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी केवल जीत के लिए नहीं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा के लिए भी उतरता है। डिजिटल युग में शारीरिक सक्रियता घट रही है, ऐसे में इस तरह के खेल आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल हमें हार को स्वीकार करना और जीत के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं। साथ ही बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और रुद्रपुर नगर निगम शहर में शीघ्र ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

चार दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल में टग ऑफ वार, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खेल अधिकारी बी. सी. कुलेठा, अंकुर काण्डपाल, निलेश विलसन और नवीन मेहता ने परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिताओं में टग ऑफ वार में छात्रों में ग्रीन हाउस और छात्राओं में ब्लू हाउस विजेता रहे। कैरम में छात्रों में ब्लू हाउस और छात्राओं में यलो हाउस ने जीत दर्ज की। शतरंज में दोनों वर्गों में ब्लू हाउस का दबदबा रहा। कबड्डी में छात्रों और छात्राओं दोनों वर्गों में ग्रीन हाउस विजयी रहा। बैडमिंटन में छात्रों में रेड हाउस और छात्राओं में ग्रीन हाउस प्रथम रहे। दौड़ में छात्रों में यलो हाउस और छात्राओं में रेड हाउस विजेता बने।

वॉलीबॉल में छात्रों में यलो हाउस और छात्राओं में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। क्रिकेट में छात्रों का खिताब ग्रीन हाउस को मिला, जबकि खो-खो में छात्रों में रेड हाउस और छात्राओं में यलो हाउस विजेता रहे। समग्र प्रदर्शन के आधार पर ग्रीन हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।

अंतिम दिन टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के बीच हुए रोमांचक क्रिकेट मैच में टीचिंग स्टाफ ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

समारोह में कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. हिमांशु जोशी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. सपना दास, बीएड विभाग के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार वशिष्ठ, बीबीए विभाग की प्रमुख डॉ. वंदना टम्टा, एचआर प्रमुख सारिका श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: तीसरी राज्य चैंपियनशिप का शुभारंभ, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक मौका

ख़बरचौक, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)।राज्य के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक अवसर के रूप में तीसरी उत्तराखंड राज्य...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img