सितारगंज। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव कच्ची खमरिया, नानकमत्ता निवासी प्रीतम सिंह (72), हाल निवासी उकरौली को चोरगलिया मार्ग पर गुजरात अंबुजा कंपनी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


