March 26, 2026 - 1:43 am

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

spot_img
Must Read

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर बुलियन की ओर बढ़ा है।

बाजार में चांदी की कीमत 12,010 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 2.36 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 5,510 रुपये महंगा होकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। कई दिनों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में यह उछाल दर्ज किया गया है।

वैश्विक बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स पर सोना करीब 4% चढ़कर 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं चांदी में और अधिक तेजी रही और यह करीब 7% उछलकर 74.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान की खबरों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद निवेशकों ने सुरक्षित विकल्पों में निवेश बढ़ाया है।

तनाव बरकरार, उम्मीदें कायम
हालांकि कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान जहां होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए हुए है, वहीं इस्राइल लगातार हमले कर रहा है। अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।

निवेशकों की बदली रणनीति
पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इसके चलते वैश्विक शेयर और बॉन्ड बाजार में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: उज्ज्वला को 45 दिन, सामान्य उपभोक्ताओं को 25 दिन का इंतजार

रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग व्यवस्था में बड़ा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img