March 26, 2026 - 6:53 am

आज अरविंद केजरीवाल को मिला ED का छठा समन, समन को कहा ग़ैर क़ानूनी, कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार

spot_img
Must Read

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार (19 फरवरी 2024) यानी आज भी ED के सामने पेश नहीं हुए। दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को समन भेजा था। आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताया है। आप ने कहा कि ED के समन की वैधता का मामला अब अदालत में है। ईडी खुद कोर्ट पहुंची है। ईडी को बार बार समन भेजने की जगह न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

ED के समन पर केजरीवाल के ज़बाब
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ईडी का समन ग़ैर क़ानूनी है| अगर क़ानूनी रूप से सही समन भेजा जाता है, तो वह जरूर ईडी के समक्ष पेश हो जाएंगे साथ ही केजरीवाल ये भी आरोप लगाते हैं कि पीएम मोदी का मक़सद लोकसभा चुनावों से पहले उन्‍हें गिरफ़्तार करना है. वह गिरफ़्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं| लेकिन हम ये क़तई नहीं होने देंगे. ये समन राजनीति से प्रेरित हैं… ईडी बताए कि पूछताछ क्यों करना चाहती है?

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img