February 24, 2026 - 3:57 am

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 8 साल के मासूम की मौत

Must Read

कोटद्वार। नगर क्षेत्र से सटे दुगड्डा में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर लौटते समय हाईवे पार करते हुए वह गैस सिलिंडर से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास स्थित पार्क में खेलने गया था। शाम को घर लौटते समय वह हाईवे पार कर रहा था, तभी कोटद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पास के बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अभिनंदन दुगड्डा में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा दो का छात्र था। उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। मृतक के दादा मुन्ना गिरि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बोरगांव में सहायक अध्यापक हैं और दुगड्डा में किराये के मकान में रहते हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

उदयपुर में होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, तीन स्तर की सुरक्षा—सिर्फ 100 मेहमान होंगे शामिल

उदयपुर। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बेहद करीब है। दोनों को सोमवार को हैदराबाद से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img