April 10, 2026 - 3:20 pm

Udham Singh Nagar News: चैती मेले की तैयारी चरम पर, 19 मार्च से आस्था का महापर्व शुरू

spot_img
Must Read

काशीपुर में मां बाल सुंदरी देवी चैती मेले की तैयारियां तेज, 7 मार्च को खुलेंगे टेंडर

काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में दुकानों, तहबाजारी, विद्युत, साउंड, झूलों, सर्कस तथा पार्किंग व्यवस्था के लिए सात मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।

मेला 19 मार्च को मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में देवी ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मां बाल सुंदरी देवी का डोला 25 मार्च की अर्द्धरात्रि चैती मंदिर पहुंचेगा, जबकि 31 मार्च की अर्द्धरात्रि डोली चैती मंदिर से पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान के लिए प्रस्थान करेगी। मेले का समापन 17 अप्रैल को होगा।

चैती मेलाधिकारी एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों, तहबाजारी, विद्युत व साउंड व्यवस्था, झूलों-तमाशों व सर्कस संचालन के लिए तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। साथ ही अस्थायी टेंट, मंदिर के दोनों ओर बैरिकेडिंग तथा दोपहिया व चौपहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए एकल बिड प्रणाली लागू की गई है। निविदाएं सात मार्च दोपहर एक बजे तक स्वीकार की जाएंगी और उसी दिन दोपहर दो बजे एसडीएम कार्यालय में निविदा समिति के समक्ष खोली जाएंगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, उपकोषाधिकारी व सहायक विकास खंड अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निविदा प्रपत्रों की बिक्री 21 फरवरी से 6 मार्च तक कार्यालय से की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर 2’, 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज के 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img