April 10, 2026 - 1:46 am

Haldwani: गैस एजेंसी पर हंगामा, उपभोक्ता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

spot_img
Must Read

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित यादव गैस एजेंसी पर बुधवार को बुकिंग पर्ची कटवाने और सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लग गई। पर्ची कटने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर हंगामा कर दिया।

इस दौरान एक उपभोक्ता और एजेंसी संचालक के समर्थक के बीच तीखी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक उपभोक्ता ने आत्महत्या करने तक की चेतावनी दे डाली। हालांकि एजेंसी प्रबंधन ने समझाकर उसे शांत कराया।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी में सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने तहसीलदार पीएस चौहान और बीडीओ शेखर जोशी के साथ मंडी समिति परिसर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने मौके पर सिलिंडर स्टॉक का मिलान किया।

एसडीएम ने एजेंसी प्रबंधक रामबाबू को निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता को सीधे सिलिंडर न दिया जाए और वितरण का पूरा विवरण प्रतिदिन प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद एसडीएम ने यादव गैस एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए कि सभी सिलिंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही वितरित किए जाएं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर 2’, 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) रिलीज के 22 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img