March 4, 2026 - 4:54 am

Uttarakhand: 24 अप्रैल तक कंफर्म टिकट मुश्किल, ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार

Must Read

24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से अधिक ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत है। पर्व और राष्ट्रीय अवकाश के चलते यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है।

योग एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और हेमकुंड एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। अलवर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, बांद्रा, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, पठानकोट, लखनऊ, बक्सर, पटना, हावड़ा, गोरखपुर, मुंबई और राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

कई ट्रेनों में वेटिंग सूची 150 के पार पहुंच चुकी है, जबकि कुछ में नो-रूम की स्थिति बन गई है। यात्रियों का कहना है कि शादी-ब्याह, जरूरी कार्यों और त्योहारों में शामिल होने के लिए यात्रा करना अनिवार्य है, लेकिन टिकट कंफर्म न होने से परेशानी बढ़ती जा रही है।

रुड़की निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले टिकट बुक कराया था, लेकिन अब भी वेटिंग में है। परिवार के साथ सफर की योजना होने के कारण चिंता बढ़ गई है। एक अन्य यात्री ने कहा कि तत्काल कोटे में भी लंबी वेटिंग के कारण उम्मीद कम नजर आ रही है।

मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू ने बताया कि त्योहार और अवकाश के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 24 अप्रैल से पहले रुड़की से कंफर्म टिकट मिलना फिलहाल मुश्किल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पेंटागन से दोस्ती पड़ी भारी: OpenAI को झटका, 295% बढ़े अनइंस्टॉल

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। OpenAI द्वारा अमेरिकी रक्षा विभाग के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img