March 29, 2026 - 1:41 am

Uttarakhand: आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा अर्थ ऑवर

spot_img
Must Read

प्रदेशभर में शनिवार रात एक घंटे के लिए ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। उत्तराखंड शासन ने आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है।

दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के तहत प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है, ताकि ऊर्जा संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंच सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पश्चिम एशिया संकट पर मोदी–एमबीएस की बात, नौवहन सुरक्षा और शांति पर जोर

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img