March 30, 2026 - 1:27 am

Uttarakhand : ‘Mann Ki Baat’ से मिल रही प्रेरणा, उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को मिला अभूतपूर्व बढ़ावा: धामी

spot_img
Must Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो दुनिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में शामिल है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। ऐसे व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रमों में उत्तराखंड का विशेष उल्लेख करते हैं। ‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से स्थान मिला है। प्रधानमंत्री स्वयं भी आदि कैलाश और उत्तरकाशी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र समेत कई धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं, जिसका सकारात्मक असर राज्य के पर्यटन पर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष राज्य में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में 36,700 से ज्यादा श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने का प्रमुख माध्यम बनाया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 700 करोड़ के पार; रणवीर सिंह की फैमिली वैल्यूज की भी हो रही तारीफ

इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img