February 24, 2026 - 5:07 am

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र से मांगी बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति

Must Read

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर 2027 में हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों तथा नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल, सुव्यवस्थित और पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत 408.82 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा से जुड़े 253 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि जारी करने तथा इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल और जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी उपलब्ध होगा, जिससे हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। परियोजना से करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ पेयजल समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

उदयपुर में होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, तीन स्तर की सुरक्षा—सिर्फ 100 मेहमान होंगे शामिल

उदयपुर। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बेहद करीब है। दोनों को सोमवार को हैदराबाद से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img