March 20, 2026 - 3:19 am

Uttarakhand Weather Update: चारधाम में बर्फबारी, कई जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

spot_img
Must Read

उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह हुई बर्फबारी से एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई थी, जो अब साकार होती नजर आ रही है।

मौसम के इस बदलाव से पहाड़ों ने फिर से सफेद चादर ओढ़ ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच नजारे बेहद मनमोहक दिखाई दे रहे हैं, वहीं ठंड का असर भी तेजी से बढ़ गया है। दूसरी ओर मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है।

हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

President Draupadi Murmu in Ayodhya: दुनिया का इकलौता ‘श्रीराम यंत्र’, तमिलनाडु में तैयार किया गया; जानें खासियत

नवरात्रि के प्रथम दिन द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं और रामलला के दर्शन-पूजन किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने राम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img