February 24, 2026 - 3:55 am

उदयपुर में होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, तीन स्तर की सुरक्षा—सिर्फ 100 मेहमान होंगे शामिल

Must Read

उदयपुर। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बेहद करीब है। दोनों को सोमवार को हैदराबाद से उदयपुर के लिए रवाना होते देखा गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे।

तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शादी स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ हैदराबाद से विशेष सुरक्षा टीमों को बुलाया गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी भी तैनात रहेगी। इसका उद्देश्य समारोह को पूरी तरह निजी और सुरक्षित रखना है।

सीमित मेहमानों की मौजूदगी

शादी को पूरी तरह निजी रखने की योजना है। समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मेहमानों की संख्या लगभग 100 तक सीमित रखी जाएगी। वहीं 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

‘विरोश’ नाम से होगी शादी

रविवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जैसा संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि फैंस ने उन्हें प्यार से ‘विरोश’ (Vijay + Rashmika) नाम दिया है, इसलिए शादी को भी ‘विरोश की शादी’ या ‘The Wedding of VIROSH’ नाम दिया गया है। पोस्ट में दोनों ने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताते हुए हमेशा साथ बने रहने की अपील भी की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Iron Dome: भारत-इस्राइल रक्षा सहयोग होगा और मजबूत, आयरन डोम तकनीक साझा करने की तैयारी

नई दिल्ली/तेल अवीव। इस्राइल के मध्य-पश्चिम भारत में महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने सोमवार को कहा कि उनका देश भारत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img