March 9, 2026 - 4:16 pm

यूट्यूबर यूके राइडर 07 का कार एक्सीडेंट, घायल अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती; वीडियो में भाई को पुकारते दिखे

spot_img
Must Read

देहरादून। यूके राइडर 07 के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की कार का शनिवार देर रात एक्सीडेंट हो गया। हादसे में वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अनुराग डोभाल बार-बार अपने भाई कलम को पुकारते दिखाई दे रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से अपने भाई को हादसे की सूचना देने की बात कह रहे हैं।

भाई की पोस्ट भी रही थी चर्चा में

कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके भाई कलम ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसे उसके कर्म का फल जरूर मिलेगा। आदमी बनो और अपने माता-पिता का ध्यान रखो।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।

कई कंटेंट क्रिएटर और कलाकार समर्थन में आए

हादसे के बाद कई टीवी कलाकार और कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल के समर्थन में सामने आए हैं। प्रिंस नरुला, मुनव्वर फारूखी और अभिषेक कुमार सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ की और ट्रोलिंग करने वालों को भी आड़े हाथों लिया।

कुछ दिन पहले साझा किया था भावुक वीडियो

इससे पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह बेहद मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या तक के विचार आ रहे हैं।

वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता, भाई कलम और एक अन्य व्यक्ति पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कई दिनों से उन्होंने ठीक से खाना नहीं खाया और वह बेहद टूट चुके हैं।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया था।

फिलहाल हादसे के बाद अनुराग डोभाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले पर उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

International Women’s Day: सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, महिलाओं की ताकत और महत्व को किया सलाम

आज दुनिया भर में International Women's Day मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img