March 26, 2026 - 1:50 am

नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया पर शो किया अपना अधूरा टैटू, किस मूवी से जुड़ा है इसका कनेक्शन !!

spot_img
Must Read

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों किसी फिल्म की नहीं बल्कि अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया टैटू

बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेसेज में एक नाम आता है नुसरत भरूचा का। फिल्मों से इन दिनों भले ही एक्ट्रेस गायब हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियो के अलावा वो अपनी लाइफ अपडेट भी साझा करती रहती हैं। नुसरत ने हाल ही में अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमे एक्ट्रेस अपने टैटू को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। कई लोग एक्ट्रेस के इस टैटू के बारे में जानने के लिए और अधिक उत्सुक हो गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने एक सीरीज में अपनी कई तस्वीरों को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में वो मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ ग्रे शॉर्ट्स और व्हाइट सॉक्स पहने हुए हैं। एक्ट्रेस पूरी तरह से घर के कपड़ों में हैं और पूरी तरह कैजुअल अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए टैटू से जुड़ा ही एक कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘मैं अपना टैटू मिस कर रही थी, क्या आप भी?’ एक्ट्रेस के टैटू से जुड़ी एक पुरानी कहानी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img