April 21, 2026 - 2:58 pm

Rudrapur: भरण-पोषण से बचने को पत्नी के नाम पर दाखिल किया फर्जी आयकर रिटर्न, कोर्ट के आदेश पर पति पर मुकदमा

spot_img
Must Read

रुद्रपुर: न्यायालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर भरण-पोषण की राशि से बचने के लिए उसके नाम पर फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल कराने का आरोप लगाया है।

नीतू नाम की महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर याचिका में बताया कि उसके पति प्रदीप ने वर्ष 2023-24 का कूटरचित आयकर रिटर्न उसके नाम से तैयार कराया। महिला का कहना है कि पति से उसका पारिवारिक विवाद वर्ष 2024 से चल रहा है। इस संबंध में उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न के तहत कई मामले दर्ज कराए हैं, जो रुद्रपुर की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं।

महिला के अनुसार, जब उसने पति की ओर से दायर आपत्ति/जवाबदावे के साथ वर्ष 2023-24 का अपना आयकर रिटर्न देखा तो वह हैरान रह गई। उसने बताया कि उसने कभी भी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है। रिटर्न प्रपत्र की जांच करने पर पता चला कि उसके पति प्रदीप ने धोखाधड़ी कर उसके नाम पर यह रिटर्न तैयार कराया और उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया, ताकि आयकर विभाग से संबंधित कोई भी सूचना उसी के पास पहुंचे।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 15 जनवरी 2024 को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। उस समय उसके पति ने उसके जेवर, स्त्रीधन, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हस्ताक्षरित सादे कागज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड जबरन अपने पास रख लिए थे।

महिला का आरोप है कि आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उसके पति ने न्यायालय को गुमराह करने के उद्देश्य से उसके नाम से फर्जी आयकर रिटर्न तैयार कराकर अदालत में प्रस्तुत किया। इस मामले में महिला ने 12 जुलाई 2025 को रुद्रपुर कोतवाली और एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

बाद में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस का रहस्यमयी पोस्ट, ‘लॉक्ड-इन मोड’ से बढ़ी सियासी हलचल

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और बैकचैनल बातचीत की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस की एक सोशल मीडिया पोस्ट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img