March 26, 2026 - 3:20 am

वायरल हुआ रकुल प्रीत-जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड, थीम देख एक्साइटेड हुए फैंस

spot_img
Must Read

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने वाले हैं। इसी बीच रकुल प्रीत-जैकी भगनानी का शादी से पहले ही वेडिंग कार्ड वायरल हो गया है, जिसका थीम फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है।

रकुल प्रीत-जैकी के वेडिंग कार्ड में शादी किस थीम पर होगी इसकी झलक देखने को मिल रही है। वहीं किस जगह पर कपल की शादी होगी वो कैसा दिखेगा ये भी इस कार्ड में साफ तौर पर नजर आ रहा है। बता दें कि पहले हमें वाइट और ब्लू कलर के साथ ग्रीस बेस्ड थीम की झलक देखने को मिल रही है। वहीं दूसरे ओर समुद्र किनारे मंडप दिखाई दे रहा है। इस बीच उनका हैशटैग #AbDonobhagnaNi भी वायरल हो रहा है। रकुल-जैकी के वेडिंग कार्ड का थीम इसलिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

शादी से पहले जगमगाया रकुल-जैकी का घर

हालांकि, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी दोनों में से किसी ने भी अपने वेडिंग कार्ड को शेयर नहीं किया है और न ही इसे लेकरकोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है। बता दें कि कपल के घर में ग्रैंड वेडिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ अखंड पाठ से हुआ था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत-जैकी के घर की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कपल का घर रोशनी से जगमग दिखाई दे रहा है। बी टाउन के नए कपल की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img