March 26, 2026 - 4:28 am

शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की शानदार शुरआत, वैलेंटाइन वीक पर इतने करोड़ का खोला खाता

spot_img
Must Read

शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ लोगों को बहुत पसंद आ रही है| बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने के बाद इस मूवी ने दूसरे दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है| शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई की है डायरेक्टर अमित जोशी और अराधना शाह की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में काफी सफलता हासिल हुई थी, जिसके चलते ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर और कृति सेनन की ये मूवी बेहतरीन आगाज करने में कामयाब हुई है।

इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में अब जब शाहिद की ये फिल्म रिलीज हो गई है तो उसे दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। गौर किया जाए तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो आंकडे़ काफी हद तक ठीक-ठाक हैं। ओपनिंग पर दुनियाभर में करीब 14 करोड़ का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक कम बजट की फिल्म है और उसके लिए ये शुरुआत असरदार साबित हो सकती है।

मजेदार है शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी साइंस फिक्शन है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है|मूवी में दिखाया गया है कि इंजीनियर आर्यन को एक लड़की से प्यार हो जाता है और फिर वह उससे शादी करने का फैसला करता है| इस बीच उसे पता चलता है कि वह जिस लड़की से प्यार करता है वह वास्तव में एक फीमेल रोबोट है|

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img