March 26, 2026 - 4:28 am

हल्द्वानी हिंसा अपडेट: कांग्रेस विधायक ने दिया बड़ा बयान, कहा मामले में हुई है जल्दबाजी

spot_img
Must Read

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, आजादी से लेकर आज तक हल्द्वानी में कभी भी इस तरह की घटना नहीं हुई थी। यहां हमेशा अमन-चैन और एकता का माहौल रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 14 फरवरी तय की थी, फिर भी शासन-प्रशासन ने जल्दबाजी करके इस कृत्य को अंजाम दिया।
विधायक ने कहा, “मुख्यमंत्री धामी से फोन पर मेरी बात हुई है और मैंने पूरे मामले के बारे में उन्‍हें बता दिया है। जितने भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक इस कृत्य में घायल और हताहत हुए हैं, मेरी संवेदना उनके परिवारजनों के साथ है। मेरी सभी शहरवासियों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर गौर ना करें और शांति-व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग दें।”

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जल्दबाजी और उतावलेपान में यह पूरी कार्रवाई की है। यह एक बड़ी चूक है। विधायक ने कहा कि इस कार्रवाई को करने से पहले स्थानीय लोगों और मौलानाओं को विश्वास में लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी उतावलेपन की वजह से यह भीषण हिंसा हुई और हल्द्वानी के नाम पर एक काला धब्बा लग गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img