April 10, 2025 - 11:12 pm

हल्द्वानी हिंसा अपडेट : सीएम बोले; उपद्रवियों को चिन्हित कर होगी भरपाई,18 नामजद समेत पांच हजार पर केस, करोड़ो के नुकसान की आशंका

Must Read

हल्द्वानी हिंसा मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड पर हैं। शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद वह हल्द्वानी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उधर, पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और भारी संख्या में वाहनों के साथ फोर्स ने बनभूलपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया। सीएम धामी ने हल्द्वानी हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश करार दिया। कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

शुक्रवार को फ्लैग मार्च करते पुलिसकर्मी।

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर शांत रहा। कर्फ्यू का संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालन कराया गया जबकि शेष शहर में वाहनों की आवाजाही होती रही और दुकानें बंद रहीं। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार बनभूलपुरा पहुंचे और थाने का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम को करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान पुलिस को हुआ है। इस बीच शहर में दूसरे शहरों से पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की आमद बनी हुई है।

इनकी हुई मौत

1- अनस (19) पुत्र नाहिद निवासी गफूरबस्ती
2- फईम (26) मो. नासिर निवासी गांधीनगर
3- जाहिद (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गफूरबस्ती
4- शहनवाज (22) पुत्र शफीक अहमद निवासी आजाद नगर
5- प्रकाश कुमार (24) पुत्र श्यामदेव निवासी शहना गांव बाजपुर

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Japan: “क्या टोक्यो की चमक-दमक के पीछे छिपा है सेक्स व्यापार का अंधेरा सच?”….

गरीबी और सेक्स टूरिज्म का संबंध कहते हैं कि किसी देश में सेक्स टूरिज्म की प्रमुख वजह गरीबी होती है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img