March 26, 2026 - 3:05 am

अमिताभ बच्चन हुए अस्पताल में भर्ती, ट्वीट कर दिया फैंस को मैसिज

spot_img
Must Read

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उन्हें आज सुबह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है, रिपोर्ट के मुताबिक मामला दिल की बीमारी से जुड़ा नहीं है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि भर्ती करने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। अमिताभ बच्चन के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद काफी परेशान हो गए हैं। फैंस लगातार एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल के हवाले से बताया जा रहा है कि बिग बी को आज सुबह भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img