March 26, 2026 - 12:50 pm

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे : गिरफ्तारी के बाद AAP नेता आतिशी

spot_img
Must Read

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर सर्च के बाद देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद AAP की नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे।

आतिशी बोलीं-उम्मीद है लोकतंत्र की रक्षा करेगी सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “हमने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करेगी.”गिरफ्तारी को “राजनीतिक साजिश” बताते हुए आतिशी ने कहा कि, दो साल में वे एक रुपया भी बरामद नहीं कर पाए हैं, जबकि इस मामले में 500 से अधिक अधिकारी शामिल थे।

दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को नौवीं बार प्रवर्तन निदेशालय के समन पर हाजिर नहीं हुए। इसके बाद ईडी और दिल्ली पुलिस की टीम केजरीवाल के निवास पर पहुंची। रात में नौ बजे के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से आज अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img