March 9, 2026 - 8:30 pm

गैरसैंण में बजट सत्र की शुरुआत, कांग्रेस का हंगामा; राज्यपाल के अभिभाषण के बीच वॉकआउट

spot_img
Must Read

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया। बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। शोर-शराबे के बीच ही राज्यपाल का अभिभाषण शुरू कराया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया।

राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के हंगामे से सदन का माहौल गरमाया रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, 51 हजार रुपये भी बरामद

रुद्रपुर। पुलिस ने कार में सवार सिरौलीकला के एक युवक को छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img