June 9, 2026 - 2:13 am

Rudrapur: छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, 51 हजार रुपये भी बरामद

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। पुलिस ने कार में सवार सिरौलीकला के एक युवक को छह हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 51 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि रविवार को किच्छा कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने आदित्य चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दरऊ चौराहे पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम वार्ड 19, रजा मस्जिद के पास सिरौलीकला निवासी मोहम्मद शाहबाज बताया। कार की तलाशी लेने पर 25 डिब्बों में रखे छह हजार नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से 51 हजार रुपये भी मिले।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये कैप्सूल उसके भाई रईस अहमद ने उसे दिए थे। उसने बताया कि कैप्सूल बरेली से मंगाए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img