April 19, 2026 - 6:11 pm

Dehradun: बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म का प्रोमो- पोस्टर जारी

spot_img
Must Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

इस मौके पर स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर समेत अन्य कलाकार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आंदोलन एलान, 23 अप्रैल से चरणबद्ध विरोध

रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img