May 29, 2026 - 1:28 am

Rudrapur: अटरिया मेले में इस बार फीकी पड़ी रौनक, दिन में सन्नाटा, शाम को जुट रही भीड़

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाला अटरिया मेला इस बार अन्य वर्षों की तुलना में फीका नजर आ रहा है। दिन के समय मेले में सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है और न ही मेला स्थल पर चहल-पहल नजर आ रही है।

शनिवार दोपहर संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा किए गए जायजे में मेला परिसर में लगी दुकानों पर ग्राहकों का अभाव दिखा। झूले और अन्य मनोरंजन के साधन भी खाली पड़े रहे। मेले में लगा सर्कस भी दर्शकों के इंतजार में सूना दिखाई दिया।

मेले में कारोबार के लिए पहुंचे व्यापारी ग्राहकों की बाट जोहते नजर आए। उनका कहना है कि इस बार मेले में अपेक्षित भीड़ नहीं उमड़ रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कुछ व्यापारियों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण दिन में लोग कम आ रहे हैं। हालांकि शाम चार बजे के बाद मेले में रौनक बढ़ने लगती है और देर रात तक भीड़ बनी रहती है।

मेले पर रसोई गैस की किल्लत का असर भी साफ देखने को मिल रहा है। कई व्यापारी गैस के अभाव में लकड़ियों पर खाद्य सामग्री तैयार करते नजर आए।

गौरतलब है कि अटरिया मेला 15 अप्रैल तक आयोजित होगा, ऐसे में आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img