March 26, 2026 - 6:54 am

क्या यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहती हैं सनी लियोन? एडमिट कार्ड देख हैरान हुए फैंस, पढ़ें पूरी खबर…..

spot_img
Must Read

एक्ट्रेस सनी लियोनी इस वक्त सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह है उनके नाम का एग्जाम एडमिट कार्ड। ये एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का है, जिसपर सनी की तस्वीर भी लगी हुई है। पढ़िए इस पूरे मामले की सचाई।

यूपी पुलिस में भर्ती होंगी सनी लियोन?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती परीक्षा चल रही है, इसमें 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें से एक नाम एक्ट्रेस सनी लियोनी का भी है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसा एडमिट कार्ड सामने आया है, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। ये एडमिट कार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ है। इसमें सनी लियोन की ग्लैमरस तस्वीर भी लगी हुई दिखाई दे रही है। एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें सनी लियोन ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। इसपर उनका नाम लिखा है। पत्राचार के लिए पता मुंबई का है और दूसरा पता कासगंज का है। एग्जाम सेंटर सोन श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय मंडी बाजार तिर्वा कन्नौज है, जिसमें एक्ट्रेस पेपर देंगी। पिता का नाम JORJGI और माता का नाम DARMI लिखा हुआ है। पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 है। जेंडर मेल भरा गया है। परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर 12258574 है। एग्जाम कोड 51010 है।’ वहीं सनी के नाम से वायरल हो रहे एडमिट कार्ड का अब सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img