April 5, 2026 - 5:41 am

‘ड्यून’ फेम एक्ट्रेस जेंडाया ने बताई बचपन की ख्वाहिश, ‘सिनर्स’ के निर्देशक रयान के बारे में कही ये बात

spot_img
Must Read

हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और ‘यूफोरिया’ फेम जेंडाया ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक रयान कूगलर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ ने इस साल ऑस्कर में खासा धमाल मचाया है, जिसके बाद उनकी चर्चा और भी तेज हो गई है।

एक शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं जेंडाया ने कूगलर की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मैं रयान कूगलर की फैन तब से हूं, जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म बनाई थी। हम दोनों में कई समानताएं हैं, जैसे हम दोनों ऑकलैंड (कैलिफोर्निया) से हैं। उनकी पहली फिल्म ‘फ्रूटवेल स्टेशन’ मुझे बेहद पसंद आई थी, जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। वह फिल्म हमारे लिए बहुत खास है। रयान मुझे अपने कजिन जैसे लगते हैं। वह कमाल के हैं और मैं उनके साथ किसी फिल्म में काम करना चाहती हूं।”

हालांकि, जेंडाया के फैंस को इस संभावित सहयोग के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि वह जरूरत से ज्यादा काम कर रही हैं और दर्शक उन्हें बार-बार स्क्रीन पर देखकर बोर हो सकते हैं। ऐसे में वह कुछ समय के लिए खुद को काम से दूर रखना चाहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेंडाया के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘द ड्रामा’ रिलीज हुई है, जिसमें वह रॉबर्ट पैटिनसन के साथ नजर आई हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज ‘यूफोरिया 3’ अप्रैल में रिलीज होने वाली है। जुलाई में वह क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में दिखाई देंगी, जबकि साल के अंत में दिसंबर में ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी-ओलावृष्टि से बढ़ीं मुश्किलें

देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर से लेकर मध्य भारत तक बेमौसम बारिश, तेज आंधी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img