May 21, 2026 - 7:13 am

Rudrapur: रसोई गैस संकट पर हंगामा, ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी

spot_img
Must Read

जिला मुख्यालय में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को गाबा चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पर जुट गए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बुकिंग कराने के बावजूद 8 से 10 दिन बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हंगामे की सूचना पर मेयर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय और तहसीलदार दिनेश कुटौला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने गैस एजेंसी के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। एडीएम के निर्देश पर पुलिस ठेकेदार यशपाल जायसवाल को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

मेयर विकास शर्मा ने कहा कि प्रशासन की स्पष्ट व्यवस्था है कि गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जाएं। इसके बावजूद डिलीवरी में देरी ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमाने ढंग से रोस्टर जारी कर रहा है और पैसों के आधार पर गैस वितरण किया जा रहा है, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।

मेयर ने बताया कि इस मामले में इंडेन गैस सर्विस के उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। साथ ही एडीएम को ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण के लिए अब तिथिवार रोस्टर तैयार किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img