March 27, 2026 - 1:46 pm

पहले सीट का बटवारा कीजिये, उसके बाद करेंगे न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय- अखिलेश यादव

spot_img
Must Read

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। यात्रा आज प्रतापगढ़ से शुरू होगी और अमेठी पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कल रायबरेली पहुंचेगी। कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने इस यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। लेकिन अभी तक वह यात्रा में शमिल नहीं हुए हैं। हालांकि कांग्रेस उनके इस यात्रा में शामिल होने का दावा कर रही है। इसी बीच इसे लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। यात्रा आज प्रतापगढ़ से शुरू होगी और अमेठी पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कल रायबरेली पहुंचेगी। कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव ने इस यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। लेकिन अभी तक वह यात्रा में शमिल नहीं हुए हैं। हालांकि कांग्रेस उनके इस यात्रा में शामिल होने का दावा कर रही है। इसी बीच इसे लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, “अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।” सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी यूपी में कांग्रेस को 15 से 16 सीट देने को तैयार है लेकिन कांग्रेस 21 —22 सीट मांग रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img