June 8, 2025 - 2:19 am

Gautam Adani: शेयरों में उछाल का अडानी को मिला फायदा, मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर से बने एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति

Must Read

दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। गौतम अडानी को अपनी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल का फायदा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। वहीं मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आया उछाल


अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए। इससे अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडानी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। जेफ्रीज ने अडानी ग्रुप की विस्तार की एक महत्वकांक्षी योजना का खुलासा किया है, जिसमें जेफ्रीज ने बताया कि अडानी ग्रुप अगले एक दशक में 90 अरब डॉलर की पूंजी खर्च करेगा। इसके बाद अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल आया।

अडानी समूह के लिए चुनौतीपूर्ण रहा था बीता साल


गौतम अडानी दुनिया के 11वें नंबर के सबसे अमीर उद्योगपति हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बर्नार्ड अर्नॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 207 अरब डॉलर है। अर्नॉल्ट के बाद एलन मस्क का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति 199 अरब डॉलर है। अडानी समूह के लिए पिछला साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा था और हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से हुए खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। इसका असर ये हुआ कि अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। हालांकि अब समूह उस झटके से उबर चुका है। बीते हफ्ते ही गौतम अडानी ने भविष्य में समूह के विस्तार की आशावादी योजना साझा की थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Japan: “क्या टोक्यो की चमक-दमक के पीछे छिपा है सेक्स व्यापार का अंधेरा सच?”….

गरीबी और सेक्स टूरिज्म का संबंध कहते हैं कि किसी देश में सेक्स टूरिज्म की प्रमुख वजह गरीबी होती है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img