March 26, 2026 - 7:26 am

एक और मुस्लिम देश में बनेगा हिंदू मन्दिर, जल्द होगा काम शुरू

spot_img
Must Read

अबू धाबी के बाद एक और मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर बनने जा रहा है। इसके​ लिए किंग से जमीन मिल गई है। जल्दी ही BAPS ही इस मंदिर का निर्माण कराएगा।

अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर की बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा हो गई। अबू धाबी में यह मंदिर बेहद भव्य और विराट है। इसमें सनातनी संस्कृति के दर्शन होते हैं। BAPS द्वारा बनाए गए इस मंदिर का पीएम मोदी ने 14 फरवरी को उद्घाटन किया। इस तरह मुस्लिम देश यूएई के अबू धाबी में भी पहला मंदिर बनकर तैयार हो गया। अब अबू धाबी के बाद एक और मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए इस देश के किंग से जमीन मिल चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

यूएई के बाद एक और मुस्लिम देश बहरीन में मंदिर बनने जा रहा है। ये मंदिर भी अबू धाबी के मंदिर की तरह विशाल होगा। अहम बात यह है कि इसे भी बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS बनाने जा रहा है। BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के शासक से मंदिर बनाने के संबंध में मुलाकात की। बहरीन सरकार की ओर से मंदिर के लिए जमीन पहले ही अलॉट की जा चुकी है और अब निर्माण शुरू करने की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं|

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img