March 26, 2026 - 4:21 am

India vs England: एक बार फिर शुभमन का बल्ला रहा खामोश, पिछले साल से नहीं कर रहा काम

spot_img
Must Read

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी शुभमन गिल ने खेली जिसमे उन्हें 38 रनों की पारी खेलने के बाद ही पवेलियन लौटना पड़ा। गिल पिछले एक साल से टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में कोई बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले का दूसरा दिन खत्म होने पर टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड टीम के पहली पारी के स्कोर से 134 रन पीछे हैं, वहीं इस टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम की पहली पारी में शुभमन गिल 38 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। गिल पिछले लगभग एक साल से किसी भी टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। हालांकि दूसरी पारी में उनका बल्ला जरूर बोलता हुआ दिखाई दिया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img