March 12, 2026 - 1:32 am

Jashpur: पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने दी दूसरी शादी की धमकी, पत्नी को घर से निकाला

spot_img
Must Read

जसपुर। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा दूसरी शादी करने की धमकी देने और पत्नी को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम अंगदपुर निवासी नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह वर्ष पूर्व उसका विवाह ग्राम रायपुर निवासी नागेंद्र सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के करीब छह माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। उसका पति अक्सर दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले भी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। उस समय पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर समझौता कर लिया था।

नेहा का आरोप है कि चार मार्च को उसके पति नागेंद्र, ससुर अशोक, सास कुंजा देवी, देवर अंकुश, तहेरे देवर गोलू और देवरानी निशा (सभी निवासी ग्राम रायपुर) ने उसे घर में घेर लिया और जान से मारने की नीयत से छत से नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।

एसपी काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जसपुर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Movies On Passive Euthanasia: इच्छामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट की अनुमति, ‘गुजारिश’ ही नहीं; इन फिल्मों में भी दिखाई गई इच्छा मृत्यु की कहानी

जीवन को जहां एक खूबसूरत उपहार माना जाता है, वहीं मृत्यु एक अटल सत्य है। हर व्यक्ति चाहता है...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img